विदित चौधरी व चेतन चौहान 25 व 26 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ करेंगे बैठके

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विदित चौधरी व चेतन चौहान 25 व 26 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ बैठके करेंगे।
 विदित चौधरी व चेतन चौहान 24 नवंबर को तीन दिवसीय दौरे पर शिमला आ रहें है।
तय कार्यक्रम के तहत 25 नवंबर को सुबह 11,30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में दोनों नेता प्रदेश कांग्रेस  अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व प्रदेश के पूर्व में रहें सभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे।
26 नवंबर को राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अग्रणी संगठनों के राज्य प्रमुखों,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विभागों के पूर्व राज्य प्रमुखों व  कांग्रेस  सोशल मीडिया व मीडिया प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *