उपराष्ट्रपति 25 और 26 दिसंबर, 2024 को मेडक और हैदराबाद (तेलंगाना) का दौरा करेंगे

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 25 और 26 दिसंबर, 2024 को मेडक और हैदराबाद (तेलंगाना) के दौरे पर रहेंगे।

अपनी यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति तेलंगाना के मेडक जिले के तुनिकी में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर)-कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक एवं जैविक किसान शिखर सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।