जीव जंतु कल्याण दिवस के अवसर पर माइंड्स के गैलरी हरिपुर में कार्यक्रम का आयोजन

कुल्लू। रविवार को बसंत पंचमी के अवसर पर माइंडस्केप आर्ट गैलरी तथा पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में  जीव जंतु कल्याण दिवस के अवसर पर माइंड्स के गैलरी हरिपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उपनिदेशक पशुपालन विभाग कुल्लू डॉ राजेंद्र पॉल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जीव जंतु कल्याण  बोर्ड द्वारा प्रत्येक वर्ष बसंत पंचमी के अवसर पर जीव जंतु कल्याण दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। 

इसी उपलक्ष्य में आज के कार्यक्रम में पेंटिंग तथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जीव जंतु कल्याण तथा बसंत पंचमी को दर्शाते पेंटिंग तथा चित्र बनाकर  प्रतिभागियों ने जीव जंतु कल्याण को लेकर जागरूकता लाने का प्रयास किया।

पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने जीव जंतु कल्याण तथा समाज के लिए जीव जंतुओं के अस्तित्व को बचाने को लेकर अपने विचार रखें।

 इस अवसर पर पशुपालन विभाग से सेवानिवृत डॉ संजू पॉल सहित पशुपालन विभाग के विभिन्न अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *