Delhi Vidhan Sabha Election Results 2025: दिल्ली में खिला कमल,दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका

शिमला। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।भाजपा को रुझानों में बहुमत मिल गया है।जंगपुरा सीट से आप के मनीष सिसोदिया हार गए हैं।अरविंद केजरीवाल को भी हार मिली है।सीएम आतिशी जीत गई हैं।कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है।कभी भाजपा तो कभी आप बढ़त बना रही है।नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए हैं।केजरीवाल भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा से ये चुनाव हारे हैं।