
शिमला। भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्यार सिंह कंवर ने दिल्ली में भाजपा के पक्ष में आ रहे चुनावी परिणामों को कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों में जनता के विश्वास का परिणाम बताया है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले कई वर्षों से भाजपा कार्यकर्ता लगातार अथक प्रयास कर रहे थे, जिसका फल अब सामने आ रहा है। कंवर ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली को “नरक” में पहुंचाने का काम किया, जिसका पर्दाफाश अब जनता ने कर दिया है।
भाजपा के प्रति जनता द्वारा दिखाए गए विश्वास के लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और इसे मोदी जी की लोकप्रियता और भाजपा की नीतियों की जीत करार दिया।