नोफल संस्था की महामंत्री पूनम नेगी को महाबीर क्रांति संग पंजाब द्वारा सम्मान

शिमला…नोफल संस्था की महामंत्री पूनम नेगी को  संस्था के उत्कृष्ट कार्यों के लिए महाबीर क्रांति संग पंजाब द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान समाज सेवा और जनहित में किए गए उनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए प्रदान किया गया।संस्था की ओर से पूनम नेगी ने इस सम्मान को संगत के आशीर्वाद और सहयोग का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि संस्था के कार्यों में सभी सहयोगियों, दानी सज्जनों और समाज के हर व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है।संस्था की ओर से सभी सहयोगियों और दानदाताओं का आभार व्यक्त किया गया, जिनके समर्थन से संस्था लगातार समाजसेवा के कार्यों में आगे बढ़ रही है।

आगजनी से प्रभावित परिवारों की कर रही सेवा

पिछले 7 सालों से नोफल संस्था आगजनी की घटना से प्रभावित परिवारों की निरंतर सेवा कर रही है।संस्था की ओर से अभी तक कई दर्जन लोगों की सहायता कर चुका है।वहीँ संस्था कई गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई का भी पूरा खर्चा उठाती है।

बच्चों की पढ़ाई का खर्चा भी उठाती है संस्था

जिन बच्चो के घर मे कोई कमाने वाला नही होता संस्था गरीब बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्चा भी उठा रही है।वहीं गरीब महिलाओं को सिलाई मशीनें उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद की जाती है।इसके अलावा शहर में जो बुजुर्ग लोग अपने बच्चों से अलग रह रहे है उन लोगों को भी जरूरी सामान, दवाईयां व खाना दिया जा रहा है। संस्थान द्वारा इनकी निरंतर देखरेख की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *