आपदा से पहले तैयारी, राज्य सचिवालय में लगी आपदा प्रबंधन उपकरणों की प्रदर्शनी

 

शिमला। प्रदेश में 2023 की विनाशकारी आपदा से सबक लेते हुए, इस वर्ष प्रदेश सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने मानसून से पहले कमर कस ली है। प्रदेश के नागरिकों को आपदा से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से NDRF और प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एक विशेष पहल शुरू की गई है।

इसी कड़ी में शिमला स्थित राज्य सचिवालय में आपदा के समय प्रयोग किए जाने वाले अत्याधुनिक उपकरणों की एक विशेष प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी में NDRF के अधिकारियों ने उपकरणों का डेमो देते हुए बताया कि किस प्रकार ये संसाधन आपदा के समय जान बचाने में सहायक होते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *