राष्ट्रीय सर्वे परख में हिमाचल देश में 21 से 5वें स्थान पर पहुंचा, रोहित ठाकुर बोले सरकार की बेहतर नीतियों का परिणाम

शिमला. हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में खुशी की खबर आई है। हिमाचल में का स्तर बढ़ा है। राष्ट्रीय सर्वे परख में हिमाचल देश में 5वें स्थान पर पहुंच गया है। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2025 परख के परिणामों में हिमाचल ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी छलांग लगाई है। इससे पहले साल 2021 में हिमाचल को 21वें स्थान पर आंका गया था। अब 16 राज्यों को पछाड़ते हुए हिमाचल ने पांचवां स्थान हासिल किया है।

 

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह के नेतृत्व में सरकार की बेहतर नीतियों के चलते हिमाचल को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। राष्ट्रीय सर्वेक्षण परख में बेहतर नतीजे लाने के लिए सरकार ने प्रदेश में तीन मॉक टेस्ट करवाए। राष्ट्रीय सर्वे में बढ़ी रैंकिंग ने शिक्षा के क्षेत्र में लिए गए अभूतपूर्व फैसलों पर मुहर लगाई है। सरकार स्कूलों के स्तर को ओर बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने हिमाचल में 700 शिक्षकों की नई भर्तियां की गई है। 4000 के क़रीब बैच वाइस भर्तियां हुई। 900 शिक्षक की भर्तियां समग्र शिक्षा के तहत भरने की प्रक्रिया जारी है। कुल मिलाकर 7000 भर्तियां वर्तमान सरकार ने शिक्षा विभाग में की हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *