नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा देश के आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन के महत्वपूर्ण चरण के दौरान भारत के विकास पथ को आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया।
एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा:
” पी.वी. नरसिम्हा राव गारू को उनकी जयंती पर याद करते हुए। हमारे विकास पथ के महत्वपूर्ण चरण के दौरान उनके प्रभावी नेतृत्व के लिए भारत उनका आभारी है। उनकी बुद्धि, ज्ञान और विद्वत्तापूर्ण स्वभाव की भी व्यापक रूप से प्रशंसा की जाती है।”