सन्नी शुक्ला बने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष

शिमला. भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शुक्ला का राजनीतिक जीवन लंबे समय से छात्र राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़ा रहा है।

हमीरपुर जिले के खगल गांव के निवासी डॉ. शुक्ला ने अपनी शिक्षा सरकारी कॉलेज हमीरपुर और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से प्राप्त की। पत्रकारिता में स्नातकोतर की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की दीन दयाल उपाध्याय चेयर से पीएच.डी. की उपाधि हासिल की।

छात्र जीवन से ही सक्रिय, डॉ. शुक्ला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में लगातार विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभाते रहे हैं। वे एबीवीपी के कैंपस सचिव और अध्यक्ष (HPU शिमला) रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने बिलासपुर जिला, एचपीयू शिमला, शिमला विभाग और रामपुर विभाग में संगठन मंत्री की भूमिका निभाई। वे 7 वर्षों तक एबीवीपी के फुल टाइमर रहे।

सन्नी शुक्ला हिमाचल छात्र कल्याण संघ के संयोजक के रूप में भी पिछले 8 वर्षों से सक्रिय हैं और अनेक छात्र हितैषी कार्यक्रमों का संचालन कर चुके हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा में वे पूर्व में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा पिछले 2 वर्षों से प्रदेश महामंत्री के रूप में काम कर रहे थे।

संगठनात्मक कौशल, मजबूत नेतृत्व क्षमता और युवाओं के बीच गहरी पैठ रखने वाले डॉ. शुक्ला ने हमेशा शिक्षा सुधार, युवाओं के सशक्तिकरण और छात्र कल्याण को अपनी प्राथमिकता में रखा है। उनकी सक्रियता के कारण कई बार आंदोलन और जनहित से जुड़े मुद्दे अदालत तक पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *