अनिरुद्ध सिंह ने किया 1.14 करोड़ से बने पंचायत घर बरमु का उद्घाटन

शिमला। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत बरमु केल्टी में पंचायत घर बरमु का उद्घाटन किया।
उन्होंने बताया की बहुमंजिला पंचायत घर बरमु का निर्माण 1 करोड़ 14 लाख रुपए से किया गया है जिसमे धरातल पर प्रधान, पंचायत सचिव, तकनिकी सहायक, बैठक हॉल, सामान्य सेवा केंद्र कक्ष और 02 शौचालय बनाये गए हैं।
उन्होंने कहा कि पहले यह पंचायत घर एक किराये के कमरे में चल रहा था। अब इस नए पंचायत घर के बनने से लोगों को सुविधा होगी। पहले पंचायत घर के निर्माण के लिए केवल 33 लाख रुपए मिलते थे, लेकिन हमारी सरकार ने लोक निर्माण विभाग से नए पंचायत घर का डिज़ाइन बनवाया और पूरे प्रदेश में एक जैसे पंचायत घर बनवाये जा रहे हैं जिनमें एक जैसे रंग, टाइल, छत सब एक समान हैं। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में 17 पंचायत घर बन रहे हैं और पूरे प्रदेश में 2 साल के अंदर 125 पंचायत घर स्वीकृत करवाए हैं।
उन्होंने कहा कि केल्टी में 75 प्रतिशत सीवरेज का कार्य हो चुका है। उन्होंने कहा कि केल्टी क्षेत्र में लोगों के सहयोग से अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने लोगों से आगे भी विकास कार्यों में पूरा सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि केलटी पटवार खाना के लिए पांच वर्ष पूर्व 12 लाख रुपए स्वीकृत हुए थे, जिसे अब बढ़ाकर 42 लाख रुपए किया गया है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक भवन बनाने के लिए पंचायत के पास 3 बीघा जमीन उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग साथ बैठ कर तय कर ले की सामुदायिक भवन कहां बनाना है, इसके लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध है, इसका कार्य शुरू किया जा सकता है ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।
उन्होंने बताया कि पंचायत घर के लिए जीतने फर्नीचर की आवश्यकता है उसका एस्टिमेट तैयार कर ले ताकि उसके बजट का प्रावधान किया जा सके।
उन्होंने निर्णय लिया कि केलटी में जहां पानी का टैंक बना है वहां 3 लाख लीटर का एक और टैंक बनाया ताकि लोगों को पानी की कोई दिक्कत न आए। उन्होंने बताया कि खेल के मैदान तथा पार्किंग के लिए क्षेत्र के लोग आपस में तय कर के जमीन तलाश कर लें और बजट अनुमान तैयार करवायें ताकि उसके लिए बजट का प्रावधान किया जाए।
इस दौरान अध्यक्ष बीडीसी चंद्रकांता वर्मा, उपाध्यक्ष विक्रम ठाकुर, प्रधान बरमु केल्टी कमली राम, उप प्रधान सुदेश, पार्षद विशाखा मोदी, बीडीसी सदस्य बलविंदर सिंह, साथ लगती पंचायतों के जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, युवक मंडल, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह के सदस्य भी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *