
नाहन। सेवनिवृत कर्मचारी कल्याण संघ की त्रैमासिक बैठक आज नाहन स्थित कबीरा होटल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान द्वारा की गई।
इस बैठक में संघ के संरक्षक, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, विभिन्न जिलों के प्रधान, सचिव व अन्य वरिष्ठ सदस्य सहित प्रदेशभर से आए कुल 28 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
संघ कार्यकारिणी ने जनवरी 2025 से देय 15.5% पेंशन वृद्धि को सराहते हुए तथा न्यूनतम पेंशन ₹2500 निर्धारित किए जाने के निर्णय पर बैंक प्रबंधन के प्रति संतोष एवं आभार व्यक्त किया।
साथ ही, बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि वर्ष 2014 से पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन संबंधी लंबित मामलों को सहानुभूतिपूर्वक सुलझाने हेतु विषय को बैंक प्रबंधन एवं ईपीएफओ के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
नाहन, 15 अक्तूबर 2025 — हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी सेवनिवृत कर्मचारी कल्याण संघ की त्रैमासिक बैठक आज नाहन स्थित कबीरा होटल में संघ के प्रधान गोपाल कँवर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संघ के संरक्षक खेम सिंह कश्यप, टी.सी. गुप्ता, तनुज तोमर, शक्ति चंद ठाकुर, सहसचिव नाभी राम मेहता, कोषाध्यक्ष हेमंत कौशिक सहित मंडी, शिमला, सिरमौर, बिलासपुर आदि जिलों से कुल 28 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान रिटायर्ड कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। संघ ने जनवरी 2025 से देय 15.5% पेंशन वृद्धि और न्यूनतम पेंशन ₹2500 निर्धारित किए जाने के निर्णय पर बैंक प्रबंधन का आभार प्रकट किया, हालांकि इसे हर्षमिश्रित प्रतिक्रिया के रूप में व्यक्त किया गया।
साथ ही बैठक में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया, जिसके तहत वर्ष 2014 से पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन विसंगतियों को दूर करने हेतु विषय को बैंक प्रबंधन और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने का निर्णय लिया गया।
संघ की यह बैठक प्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, भविष्य की रणनीतियों पर मंथन करने और पेंशनरों के हितों की रक्षा के लिए आगामी प्रयासों को गति देने के उद्देश्य से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।