पांवटा में इतिहास रचने को तैयार हाईटेक क्रिकेट टूर्नामेंट,,नगर परिषद खेल मैदान में तैयारियां पूरी, युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच – नशा मुक्ति की ओर कदम

पांवटा साहिब। नगर परिषद खेल मैदान में आयोजित होने जा रहे हाईटेक क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। टीम के सदस्य पिछले सात दिनों से दिन-रात मेहनत कर रहे हैं ताकि पिच को प्रोफेशनल स्तर का बनाया जा सके।

मोहम्मद अली ने मौके पर बताया कि यह टूर्नामेंट सिरमौर जिले के इतिहास का सबसे भव्य आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैदान को पूरी तरह हाईटेक रूप दिया गया है और खिलाड़ियों के लिए हर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और खेलों से जोड़ना है।
जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक किरनेश जंग के पुत्र अरिकेश जंग ने 2016 में नशा मुक्ति के लिए भगानी से एक विशेष अभियान शुरू किया था। उसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए अब पहली बार पांवटा साहिब में यह हाईटेक क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है।

अरिकेश जंग का कहना है कि युवाओं को खेल के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जोड़ना ही इस आयोजन का असली मकसद है। खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट में फुल किट और प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म दिया जाएगा, ताकि वे भविष्य में बड़े स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *