बिहार विधानसभा चुनावों में इंडिया महागठबंधन की सरकार बनेगी: प्रतिभा सिंह

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने दावा किया है कि इस बार विहार विधानसभा चुनावों में इंडिया महागठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में रहने वाले प्रवासी विहार के लोगों व कामगारों से एकजुटता के साथ बिहार  विधानसभा चुनावों में महा गठबंधन का पुरजोर समर्थन करने व महा गठबंधन को वोट देने का आग्रह किया हैं। उन्होंने कहा है कि विहार में कांग्रेस महा गठबंधन की सरकार  बनने से राज्य के विकास में तेजी आएगी।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश अब  राजनैतिक बदलाव की राह पर है और आने वाले समय में देश के अन्य राज्यों में  भी कांग्रेस महा गठबंधन की सरकारों का मार्ग प्रशस्त होगा।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा ही देश के संविधान व लोकतंत्र का सम्मान किया है और इसकी मजबूती के लिये कार्य किया हैं। उन्होंने कहा कि आज देश मे भाजपा नेतृत्व सरकार संविधान व लोकतंत्र को कमजोर कर रही है जो बहुत ही चिंता की बात हैं। उन्होंने विहार के मतदाताओं से आग्रह किया है कि वह अपना मत कांग्रेस महा गठबंधन को दे,जिससे लोकतंत्र व संविधान की रक्षा हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *