शिमला। प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार ने भारतीय महिला कबड्डी टीम को विश्व विजेता बनने पर बधाई दी है।
विनय कुमार ने एक संदेश में कहा है कि भारतीय महिला कबड्डी टीम ने क्रिकेट के बाद कबड्डी में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का सिक्का कायम करते हुए एक नया इतिहास रचा है। उन्होंने कहा है कि इस महिला कबड्डी टीम में प्रदेश की पांच बेटियों ने हिमाचल का नाम भी ऊंचा किया है। इस महिला कबड्डी टीम का नेतृत्व भी हिमाचल की बेटी रितु नेगी ने किया है यह प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव की बात है।
निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी देश की महिला कबड्डी टीम को विश्व विजेता बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने कहा है कि क्रिकेट के बाद कबड्डी में भी महिलाओं ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है,इससे साबित हो गया है की बेटियां, महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नही है। उनकी यह जीत अन्य बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करेगी।