आपदा के बहाने मानसून सत्र से भाग रही सुक्खू सरकार : भाजपा

शिमला, 08 अगस्त। विपक्षी दल भाजपा ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली सुक्खू सरकार पर आपदा के बहाने मानसून सत्र के आयोजन में देरी करने का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में भारी वर्षा के कारण भारी जानमाल का नुकसान हुआ है। आपदा के ऐसे समय में सरकार को बिना विलंब मॉनसून सत्र बुलाना चाहिए और सभी विधायकों की खुली चर्चा होना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि इस मानसून सत्र में सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों का नुकसान सदन के समक्ष रख सकते हैं और आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए एक ठोस नीति बनाई जा सकती है।

वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस विषय को पहले ही विधायक दल के माध्यम से उठाया है और भाजपा लगातार यह मांग कर रही है की मॉनसून सत्र होना चाहिए, पर सवाल यह उठता है कि सरकार इस विषय से क्यों बच रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू कहते हैं पहले आपदा से निपट लेंगे फिर मॉनसून सत्र बुलाएंगे यह गलत है, पहले इस सरकार ने सर्वदलीय बैठक नहीं बुलाई और अब मॉनसून सत्र को ताल रही हैं। कंवर ने कहा कि भाजपा मांग करती है कि तुरंत मॉनसून बुलाना चाहिए, अब तो काग्रेस पार्टी में भी अलग-अलग स्वर उठने शुरू हो गए हैं। कांग्रेस के विधायक सुधीर शर्मा भी साफ कर चुके हैं कि मानसून सत्र की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि सरकार का हनीमून पीरियड समाप्त हो गया है पर हनी तो बिल्कुल भी नहीं निकली है। कांग्रेस के विधायक स्वयं कह रहे हैं कि 8 महीने गुजर गए हैं पर धरातल पर कोई काम नहीं हो पा रहा है, सरकार मस्त है और जनता त्रस्त है। मैं साफ कहना चाहता हूं कि इस सरकार में आने वाले समय में भी कुछ नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *