
करसोग। हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची 13 जनवरी, 2026 को मंडी जिला के करसोग क्षेत्र के तत्तापानी के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार केहर सिंह खाची सायं 6.00 बजे तत्तापानी पहुंचेंगे, जहां वे जिला स्तरीय लोहड़ी एवं मकर संक्रांति उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके उपरांत उनका रात्रि ठहराव विश्राम गृह सुन्नी में रहेगा तथा 14 जनवरी की सुबह 10.00 बजे वे सुन्नी से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।
इसके पश्चात हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 14 जनवरी, 2026 को तत्तापानी के एक दिवसीय प्रवास पर आएंगे। कार्यक्रम के अनुसार मंत्री जगत सिंह नेगी दोपहर 1.30 बजे तत्तापानी पहुंचेंगे, जहां वे जिला स्तरीय लोहड़ी एवं मकर संक्रांति उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत वे सायं 3.30 बजे तत्तापानी से शिमला के लिए रवाना होंगे।
इसी दौरान करसोग विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी एवं कांग्रेस नेता महेश राज की अध्यक्षता में एक कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें तत्तापानी में आयोजित जिला स्तरीय लोहड़ी एवं मकर संक्रांति उत्सव में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।
इस प्रतिनिधिमंडल में उप प्रधान ग्राम पंचायत तत्तापानी वीरेंद्र कपिल, पूर्व कांग्रेस जिला महासचिव मंडी संजय कुमार तथा तत्तापानी के पूर्व वार्ड सदस्य मनोहर लाल शामिल रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के समक्ष क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकासात्मक मांगें भी रखीं।
मंत्री जगत सिंह नेगी ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है।