मंडी ने दिया जयराम का साथ

मंडी ने दिया जयराम का साथ
वर्ष 2017 में भी बीजेपी दस में से नौ सीट पर जीत दर्ज करवा 
शिमला …… जयराम ठाकुर  चाहे हिमाचल में सरकार रिपीट करने का रिवाज नहीं बदल पाए, लेकिन उनके गृह जिला मंडी ने उनका पूरा साथ दिया है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी  को दस में से नौ सीटें मिली थी, इस मर्तबा भी दस में से नौ ही सीटें मिली हैं। पिछली बार कांग्रेस खाता नहीं खोल पाई थी, लेकिन इस बार कांग्रेस  ने खाता खोल लिया है। वर्ष 2017 के चुनाव में जोगिंद्रनगर से निर्दलीय प्रकाश राणा चुनाव जीत गए थे, बाद में वह पांच साल तक बीजेपी के एसोसिएट बनकर रहे। उसके बाद वह इस बार चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गए।

बीजेपी ने उन्हें टिकट दिया और वह इस बार चुनाव जीत गए। बस इस मर्तबा बीजेपी को धर्मपुर से कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह की हेकड़ी का शिकार होना पड़ा। उन्होंने स्वयं चुनाव ना लड़कर बेटे रजत को टिकट तो दिलवा लिया पर चुनाव नहीं जितवा पाए। अगर मंडी जिला से जीत दर्ज करवाने वालों पर नजर दौड़ाई जाए तो उसमें सराज से जयराम ठाकुर, सुदरनगर से राकेश जंबाल, मंडी से अनिल शर्मा, जोगिंद्रनगर से प्रकाश राणा, करसोग से दीपराज कपूर, नाचन से विनोद कुमार, बल्ह से इंद्र सिंह गांधी, सरकाघाट से दिलीप ठाकुर, मंडी सदर से अनिल शर्मा और द्रंग से पूर्ण चंद ठाकुर ने जीत दर्ज की है। वहीं धर्मपुर सीट पर कांग्रेस के चंद्रशेखर ने जीत हासिल की है। उन्होंने मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के बेटे रजत ठाकुर को मात दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *