जिला परिषद की साधारण बैठक कल

 

शिमला। जिला परिषद शिमला की साधारण बैठक 17 जनवरी, 2026 को प्रातः 11 बजे नवनिर्मित जिला परिषद भवन एवं जिला पंचायत संसाधन केंद्र चलौंठी, संजौली, शिमला में आयोजित की जाएगी।
जिला परिषद शिमला उपाध्यक्ष ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की अभिपुष्टि और गत बैठक के लंबित विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही बैठक में माननीय सदस्यों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों/प्रश्नों पर चर्चा तथा अन्य विषयों पर भी बैठक में विचार विमर्श किया जाना है।
इस बैठक में समस्त जिला परिषद सदस्य एवं जिला भर से विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *