महिला मण्डलों की पारम्परिक झंकियों ने किया सभी को मन्त्रमुग्ध


प्राकृतिक खेती,पर्यावरण सरक्षण, आपदा से बचाव, नशे से मुक्ति आदि रहे मुख्य थीम

मनाली। मनाली का राष्ट्रीय विंटर कारनिवाल आज रंगारंग झंकियों के साथ शुरू हो हो गया है, जिसमे महिला मण्डलों की झंकियों ने सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया। सभी महिला मण्डलों को अलग अलग थीम पर आधारित झांकी प्रस्तुत करने को कहाँ गया था। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना, नशा मुक्ति, पर्यावरण सरक्षण, आदि थीम पर आधारित झंकियों ने सभी को अपनी ओर धयान आकर्षित किया। आज सुबह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुखु ने विधिवत पूजा अर्चना वा महिला मण्डलों की झंकियों को हरी झंडी दिखाकर मनाली के विंटर कारनिवाल की शुरुआत की। गोरतलव है की मनाली का विंटर कारनिवाल अगले पांच दिनों तक चलता रहेगा, वा इस दौरान मनुरंगशाला वा माल रोड पर रंगारंग कार्यक्रमो का आयोजन होगा, वा पांचवे वा आख़री दिन वॉइस ऑफ कारनिवाल वा विंटर क्वीन प्रतियोगिता के साथ इस कारनिवाल का समापन हो होगा। इस साल कारनिवाल में देश के अलग अलग कोनो से 18 सांस्कृतिक दल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *