SHIMLA. लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 23 जनवरी, 2026 को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सनोग के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि विक्रमादित्य सिंह 23 जनवरी को प्रातः 11.45 पर ग्राम पंचायत सनोग में ग्राम पंचायत सांगटी-सनोग के पंचायत घर की आधारशिला रखेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे।