सिविल अस्पताल करसोग में होंगे मोतियाबिंद के ऑपरेशन, 29 से 31 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा तीन दिवसीय कैंप

करसोग। राज्य सरकार व स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देश में करसोग अस्पताल में आंखों के मोतियाबिंद के आॅपरेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस मोतियाबिंद आॅपरेशन कैंप में सुंदरनगर अस्पताल की विशेषज्ञ डाॅक्टरों की टीम अपनी सेवाएं प्रदान करेगी। कैंप का आयोजन 29 से 31 जनवरी, 2026 तक किया जाएगा।
लंबे समय उपरांत करसोग में आयोजित किए जाने वाले इस कैंप के सफल आयोजन के लिए करसोग अस्पताल में एक विशेष टीम का गठन किया गया है जो कि आॅपरेशन थिएटर, आॅपरेशन से संबंधित सामान, दवाइयां और साफ-सफाई आदि की व्यवस्था को देखेगी। बीएमओ करसोग डाॅ. गोपाल चैहान ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में जिन लोगांे या मरीजों को मोतियाबिंद की शिकायत है, उनकी पहचान कर, उनकी सूची बनाने के निर्देश, सभी आशा कार्यकर्ता, सीएचओ स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिए गए है। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों की सूची बनाई गई है, उन्हें नागरिक चिकित्सालय करसोग में संबंधित अधिकारी के पास रजिस्ट्रेशन की सलाह दी गई है। ताकि डाॅक्टर द्धारा ऐसे मरीजों की आंखों की जांच व जनरल चैकअप कर, आॅपरेशन के लिए पात्र मरीजों की अंतिम सूची तैयार की जा सके।
डाॅ. चैहान ने बताया कि इस कैंप की तैयारियां पूरे जोर पर है और वरिष्ठता के अनुसार लोगों के आॅपरेशन किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपनी आंखों की जांच करवाने के पश्चात ही नागरिक चिकित्सालय करसोग में पंजीकरण करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *