
कुल्लू। कुल्लू–मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बबेली स्थित आईटीबीपी परिसर के गेट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।
यहां एक पर्यटक वाहन पोल और पैरापिट से जा टकराया, जिससे बड़ा हादसा हो गया।
हादसे में दिल्ली निवासी सोनिया (40 वर्ष), साक्षी (26 वर्ष) और देवीशा (5 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं सचिन, साहिल और अनिका गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घायलों को तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य किया और
मामले की जांच शुरू कर दी गई है।