हमीरपुर। हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह पहुंचे। विक्रमादित्य सिंह का एनआईटी विश्राम गृह में कांग्रेस नेताओं और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन दिन पहले भारी बर्फबारी और बारिश के चलते प्रदेश भर में 1250 सड़कें बन्द हो गई थी। अभी तक भी दो नेशनल हाइवे सहित 618 सड़कें बंद पड़ी है। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि 503 जेसीबी व रोबो मशीनों के माध्यम से सड़कें खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है, ताकि प्रदेश के लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा भारी हिमपात से बागवानों और किसानों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर संभव कदम उठा रही है कि आम जनता और पर्यटकों को किसी भी तरीके की असुविधा न हो।
वहीँ लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि अक्सर देखा गया है कि कुछ पर्यटक सड़क किनारे गाड़ियां छोड़कर चले जाते हैं। जिस कारण पैनिक स्थिति और यातायात जाम की लग जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में पुलिस व जिला प्रशासन को सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ठंड के चलते सड़कों में फिसलन होना स्वाभाविक है। ऐसी स्थिति में वाहन चलाने में दिक्कतें पेश आती हैं। उन्होंने पर्यटकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पर्यटक यातायात नियमों का पालन करें।