प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के बारामती में विमान दुर्घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के बारामती जिले में हुए भीषण विमान हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। श्री मोदी ने कहा, “इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और साहस मिले, इसके लिए मैं प्रार्थना करता हूं।”

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट में लिखा:

महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुखद विमान हादसे से मैं बहुत व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है। इस गहन शोक की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और साहस मिले, इसके लिए मैं प्रार्थना करता हूं।

“महाराष्ट्रतील बारामती येथे झालेल्या दूरदैवी विमान अपघटामुळे मी अत्यंत दुःखी आहे। या अपघातत आपल्या प्रियजनना गमावलेया सर्वांच्या दुःखत मी सहभागी आहे। या दुःखच्या क्षणी शोकाकुल कुतुबन्ना शक्ति और धैर्य मिळो, हाय प्रार्थना करतो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *