Karsog. नागरिक चिकित्सालय करसोग में आज से तीन दिवसीय आंखों (मोतियाबिंद) के ऑपरेशन का शिविर शुरू हो गया है । इस शिविर का स्थानीय लोगों को बहुत लंबे समय से इंतजार था। इस शिविर के लिए मंडी व सुंदरनगर से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है । खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ गोपाल चौहान ने बताया कि इससे पहले 2023 में ये कैंप लगा था । इस कैंप के लिए लगभग एक महीने से ऑपरेशन थिएटर, उपकरण, दवाओं, बिजली पानी और इन्फेक्शन कंट्रोल की तैयारी चल रही थी । आज के दिन के लिए लगभग 25 ऑपरेशन का टारगेट रखा गया है और शाम 7 बजे तक 15 मरीजों के ऑपरेशन किए जा चुके हैं। ये कैंप कल और परसों भी जारी रहेगा और पूरे कैंप में 50 से ज्यादा मरीजों के ऑपरेशन का लक्ष्य रखा गया है ।
