एक माह के भीतर होगा हिमाचल कांग्रेस संगठन का गठन, केंद्रीय बजट से हिमाचल के किसानों बागवानों को बड़ी उम्मीदें,कांग्रेस पार्टी के अंदर नहीं है कोई गुटबाजी, अनुशासनहीनता नहीं की जाएगी बर्दाश्त: विनय कुमार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

शिमला। हिमाचल सहित देश भर में एक माह के भीतर कांग्रेस संगठन की कार्यकरणीयों का गठन कर लिया जाएगा। इसको लेकर आलाकमान के साथ दिल्ली में हुई बैठक में सहमति बन गई है। हिमाचल के विभिन्न विभागों की कार्यकारियों का भी जल्द गठन कर लिया जाएगा। जिसको लेकर सहमति बनाने के प्रयास शुरू हो गए हैं।

ये जानकारी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है। छोटी मोटी बातें चलती रहती हैं। पार्टी के अंदर सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। लेकिन पार्टी में किसी भी सूरत में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

केंद्रीय बजट की लेकर पूछे गए सवाल पर विनय कुमार ने कहा कि किसान बागवान और पिछड़े वर्ग केन्द्र से काफी उम्मीदें लगाकर बैठें हैं, उम्मीद है केन्द्र सरकार सबको राहत देगी। मनरेगा को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। 30 जनवरी को कांग्रेस पार्टी रिज मैदान पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल सहित बड़े नेता दो घंटे का अनशन करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *