अपना पुस्तकालय-एक संवाद मंच कार्यक्रम के तहत छात्रों को प्रदान किए बैंकिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रभावी टिप्स

 

करसोग: उपमंडल प्रशासन करसोग की अभिनव पहल “अपना पुस्तकालय – एक संवाद मंच” कार्यक्रम के अंतर्गत आज पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक इंटरेक्शन सत्र का आयोजन किया गया। एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने बताया कि सत्र में छात्रों को बैंकिंग सिस्टम, फाइनेंशियल सर्विसेज तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, शाखा करसोग के प्रबंधक नीतीश मंडल ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। उन्होंने छात्रों को बैंकिंग क्षेत्र की कार्यप्रणाली, विभिन्न बैंकिंग सेवाओं और इस क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए डिसिप्लिन, नियमित सेल्फ स्टडी और सही प्लानिंग अत्यंत आवश्यक है।

नीतीश मंडल ने छात्रों को डिजिटल बैंकिंग और बैंकिंग फ्रॉड से बचाव के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि ओटीपी, पासवर्ड या व्यक्तिगत बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा फर्जी कॉल, मैसेज और लिंक से सतर्क रहें। उन्होंने सुरक्षित डिजिटल लेन-देन अपनाने पर विशेष बल दिया।

सत्र के दौरान छात्रों ने बैंकिंग सहित अन्य परीक्षाओं की रणनीति और भविष्य की तैयारी को लेकर प्रश्न पूछे, जिनका सरल और व्यावहारिक समाधान किया गया।
कार्यक्रम में लगभग तीन दर्जन से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

एसडीएम ने बताया कि इस प्रकार के संवादात्मक कार्यक्रमों का उद्देश छात्रों को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करना है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *