विधायक प्राथमिकता बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा विधायकों का अभिनन्दन – CM

SHIMLA… हिमाचल प्रदेश में 2 दिन विधायक प्राथमिकता की बैठक बुलाई गई है. शुक्रवार को दोपहर से पहले बैठक के पहले चरण में ऊना हमीरपुर और सिरमौर के विधायकों ने बैठक में हिस्सा लिया. यह दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायकों के इस बार बैठक में शामिल होने पर स्वागत किया और गंभीरता से विधायकों की मांगों का निपटारा करने की बात कही.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस बार भाजपा विधायक विधायक प्राथमिकता की बैठक में शामिल हुए हैं इसके लिए उनका आभार. इससे पहले भाजपा के विधायक बैठक में शामिल नहीं हुए थे. उन्होंने कहा कि बैठक में भाजपा विधायकों की सभी बातें सुनी गई. PGI का लंबित 4 करोड़ रुपए तुरंत जारी करने के निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में शामिल हुए विधायकों की सभी मांगे गंभीरता पूर्वक सुनी गई है और मौके पर उनका निपटारा करने के निर्देश दिए गए हैं.

वहीं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भाजपा के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने पर निशाना साधा. डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा के विधायक और रॉन्ग नंबर डायल कर रहे हैं. विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि के लिए उन्हें राज्यपाल से नहीं मुख्यमंत्री से मिलना चाहिए. विधायकों को मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांग रखनी चाहिए. मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि योजना की बैठक में सभी विधायक अपनी मांग रख रहे हैं. उन्होंने कहा कि सभी की मांगों को गंभीरता से सुना जा रहा है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *