9 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज: खिली धूप से चमकी मनाली की सुन्दर वादियां

मनाली। पर्यटन नगरी मनाली की बर्फीली वादियां पिछले लगातार पांच दिनों से खिली धूप में चमक रही हैं। साफ मौसम और तेज धूप के चलते घाटी में ठंड के बावजूद सैलानियों और स्थानीय लोगों को राहत मिली है। ऊंची पहाड़ियों पर जमी बर्फ सूरज की किरणों में और भी मनमोहक नज़र आ रही है, जिससे मनाली का प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बन रहा है।
मौसम साफ रहने से पर्यटन गतिविधियों में भी तेजी आई है और पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है। वहीं लगातार ठंडे और शुष्क मौसम के चलते सेब के बागानों को चिलिंग आवर्स भी मिल रहे हैं, जो सेब की फसल के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। बागवानों के लिए यह मौसम अनुकूल संकेत दे रहा है।
हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 9 फरवरी से मौसम का मिज़ाज बदल सकता है। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम परिवर्तन को देखते हुए प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों से सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *