मंत्री यादवेंद्र गोमा के पक्ष में उतरे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष,बोले मंत्री ने प्रिविलेज ला कर किया सही, डीसी को प्रोटोकॉल का रखना चाहिए ध्यान

शिमला। हिमाचल सरकार में आयुष एवं खेल मंत्री यादवेंद्र कुमार द्वारा डीसी मंडी को के खिलाफ लाए गए प्रिविलेज का कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने समर्थन किया है। विनय कुमार ने कहा कि मंत्री यादविंद्र गोमा द्वारा जो प्रिविलेज लाया गया वह बिल्कुल सही था डीसी को वहां आना चाहिए था यदि नहीं आ सकते थे तो उन्हें इसकी जानकारी उन्हें देनी चाहिए। मंत्री द्वारा जो प्रिविलेज लाया गया है वह उनका विशेषाधिकार है विधानसभा का कोई भी सदस्य प्रिविलेज ला सकता है।
प्रदेश कार्यकारिणी और जिला ब्लाक कार्यालय के गठन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष विनय ने कहा कि 10 फरवरी को दिल्ली में कांग्रेस अलाकमान के साथ बैठक है जिसमे मुख्यमंत्री प्रदेश प्रभारी ओर सभी जिला अध्यक्ष उसमे शामिल रहेगे। बैठक में प्रदेश कार्यकरणी पर चर्चा होगी। जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी की गठन कर दिया जाएगा गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जिला अध्यक्ष जल्द ही कार्यकारिणी और ब्लॉक जिला कमेटियों का जल्द गठन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *