विनय कुमार ने बहुप्रतीक्षित रेणुका बांध से प्रभावित लोगों की मांगें पूरी करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री रेणुका जी के विधायक विनय कुमार ने बहुप्रतीक्षित रेणुका बांध से प्रभावित लोगों की मांगें पूरी करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का रेणुका निवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि इस बांध निर्माण कार्य से 152 परिवार ऐसे थे जो हॉउस लैस हो गए थे अब सरकार ने उन्हें भी आर आर के तहत भूमिहीन  मानते हुए  उन्हें भी बांध प्रभावित श्रेणी में मान लिया है।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए बिनय कुमार ने कहा कि पिछले दिनों उनके नेतृत्व में उनके चुनाव क्षेत्र का बांध प्रभावित लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला था और इस बांध से संबंधित मांगो से उन्हें अवगत करवाया था। उन्होंने कहा कि  श्रीरेणुका जी के विकास के प्रति वह पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, सड़क,स्वास्थ्य,
शिक्षा व पेजजल की सुविधाओं के विस्तार को प्रमुखता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि श्री रेणुका जी को जोड़ने वाला गिरी नदी पुल निर्माण को भी भारत सरकार के वन मंत्रालय से पर्यावरण स्वीकृति मिल गई है और 14 करोड़ की लागत से बनने वाले इस इस पुल का शेष बचा निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा। उन्होंने कहा कि उनके चुनाव क्षेत्र में कोई भी ऐसी पंचायत नही है जो सड़क से महरूम हो।  उन्होंने कहा कि केवल एक गांव दाना घाटों पंचायत में कैल गांव ही ऐसा है जो जमीन उपलब्ध न होने की बजह से सड़क से महरूम है। उन्होंने कहा कि अगर गांव के लोग सड़क को जमीन उपलब्ध करवाते है तो इसे भी सड़क से जोड़ लिया जाएगा।
विनय कुमार ने कहा कि विधायक प्राथमिकता की बैठक में भी उन्होंने अपनी इन सभी प्रार्थमिकताओं पर बल देते हुए उनके क्षेत्र में जारी विकास कार्यो के लिये मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन की आपार संभावना है इस पर पूरा जोर दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *