लोक निर्माण मंत्री का 2 दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी:22 फरवरी को रामपुर क्योंथल और 23 फरवरी को होंगे घणाहट्टी में

शिमला। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 22 और 23 फरवरी 2026 को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि विक्रमादित्य सिंह 22 फरवरी को प्रातः 11:30 पर ग्राम पंचायत रामपुर क्योंथल के धनुल में आयोजित होने वाले मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
लोक निर्माण मंत्री 23 फरवरी को प्रातः 11:30 बजे घणाहट्टी पहुंचेंगे और कुफरीधार में लोक निर्माण विभाग के विभिन्न विकासात्मक कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात वह हेल्पिंग हैंड वेलफेयर द्वारा आयोजित उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे और सिलाई मशीनें वितरित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *