राष्ट्रपति आज से 27 फरवरी तक महाराष्ट्र, झारखंड और राजस्थान का दौरा करेंगी

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 24 से 27 फरवरी, 2026 तक महाराष्ट्र, झारखंड और राजस्थान का दौरा करेंगी।

राष्ट्रपति 24 फरवरी को मुंबई के लोक भवन में पीडी हिंदुजा अस्पताल द्वारा आयोजित किए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान ‘जीवन बचाओ और स्वस्थ भारत बनाओ’ का उद्घाटन करेंगी।

राष्ट्रपति 25 फरवरी को केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा बुलढाणा के शेगांव में आयोजित किए जा रहे ‘राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026’ में भाग लेंगी। उसी दिन, वह नागपुर में ब्रह्माकुमारी द्वारा आयोजित ‘एकता और विश्वास के माध्यम से महाराष्ट्र का स्वर्ण युग’ के राज्य-स्तरीय शुभारंभ में भाग लेंगी।

राष्ट्रपति 26 फरवरी को श्रीजगन्नाथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र ट्रस्ट, जमशेदपुर द्वारा आयोजित श्री जगन्नाथ मंदिर, जमशेदपुर के भूमि पूजन समारोह में भाग लेंगी। वे मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर भी जाएंगी और छात्रों के साथ बातचीत करेंगी।

राष्ट्रपति 27 फरवरी को राजस्थान के पोखरन में वायुशक्ति अभ्यास की साक्षी बनेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *