Shimla. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली में घूमने आए झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन (22) की मंगलवार को मौत हो गई. वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए मनाली आए थे और फिर यहां पर सोलांग वैली में घूमने के बाद सेथन गए थे, जहां पर हाई अल्टीट्यूड की बजहा से उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है।
मनाली पुलिस ने बताया कि 24 फरवरी की शाम को सिविल अस्पताल मनाली से थाने में सूचना मिली थी कि वीर सोरेन को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है. शव का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा फोटोग्राफ लिए गए और निरीक्षण के दौरान शव पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए.
जानकारी के अनुसार, चंपाई सोरेन के बेटे बाबू लाल के बेटे वीर सोरेन अपने मित्रों के साथ 22 फरवरी को मनाली घूमने आया था और वे सभी सिमसा में एक निजी होटल में ठहरे हुए थे.
23 फरवरी को वीर और उनके दोस्त सोलंग वैली औऱ हाम्टा पास के पास सेथन गांव घूमने गए थे और शाम को पुनः होटल में ठहरे थे.. इस दौरान मंगलवार को दिन में वे सभी होम स्टे के आसपास घूमकर लगभग 12:30 बजे वापस लौटे तो वीर सोरेन सोया हुआ था. इस पर दोस्तों को उसने बताया कि उसके सिर में अत्यधिक दर्द हो रहा है और इस पर साथियों ने दवाई मंगवाकर उसे दी, जिसके बाद वह पुनः सो गया.
मंगलवार को लगभग 02:30 बजे कमरे से गिरने की आवाज आई और तो दोस्तों ने जाकर देखा तो वीर सोरेन बैड से नीचे गिरा हुआ था. आनन फानन में दोस्त उसे गाड़ी में सिविल अस्पताल मनाली लाए. इस दौरान अस्पताल में चिकित्सकों ने काफी देर तक सीपीआर भी दी, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. फिलहाल, शव को परिवारजन झारखण्ड ले जाने की त्यारी कर रहे है।