उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 28 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक केरलम का दौरा करेंगे

शिमला।  उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 28 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक केरलम के चंगनास्सेरी, त्रिशूर और तिरुवनंतपुरम के दौरे पर रहेंगे।

अपनी यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति 28 फरवरी 2026 को मुख्य अतिथि के रूप में चंगनास्सेरी स्थित सेंट बर्चमन्स कॉलेज के शताब्दी समारोह के समापन समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

1 मार्च 2026 को, उपराष्ट्रपति त्रिशूर के देवमाता सीएमआई पब्लिक स्कूल में ‘चेतना गानाश्रम ‘ की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा, वह तिरुवनंतपुरम में सेंट स्टीफंस हाई स्कूल के शताब्दी समारोह में भी शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *