जनऔषधि सप्ताह 2026 की शुरुआत देश भर में स्वास्थ्य शिविरों के साथ हुई

 

बिहार के आरा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

 

सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के लिए एक आउटरीच पहल जनऔषधि सप्ताह 2026 आज देश भर में स्वास्थ्य जांच शिविरों के साथ शुरू हुई। यह 7 मार्च को 8वें जनऔषधि दिवस तक एक सप्ताह तक चलने वाले समारोह की शुरुआत का प्रतीक है। सप्ताह के हिस्से के रूप में फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो (पीएमबीआई), फार्मास्यूटिकल्स विभाग, रसायन और उर्वरक मंत्रालय द्वारा 1 से 5 मार्च 2026 तक देश भर में 250 से अधिक स्थानों पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इस वर्ष की थीम “जन औषधि सस्ती भी, भरोसेमंद भी, सेहत की बात, बचत के साथ” के अनुरूप शिविरों में ऑन-साइट नैदानिक सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ, लोगों को प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के अंतर्गत स्थापित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों (पीएमबीजेएके) में उपलब्ध सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं के बारे में बताया जा रहा है।

 

पंजाब के लुधियाना में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

 

पहले दिन दिल्ली में सुभाष नगर और अशोक विहार, छत्तीसगढ़ में बिलासपुर, झारखंड में चंद्रपुरा, पंजाब में लुधियाना, कर्नाटक में हुबली-धारवाड़ और दक्षिण कन्नड़, महाराष्ट्र में पुणे, तमिलनाडु में चेन्नई और चिदंबरम, पुडुचेरी, जयपुर, देहरादून और बुलंदशहर सहित देश भर में लगभग 50 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए।

बिहार के सीतामढ़ी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 

प्रति शिविर औसतन 100 लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वास्थ्य शिविरों में शामिल हुए और मुफ्त चिकित्सा परामर्श और दवाएं प्राप्त कीं।  साथ ही प्रतिभागियों का एक बड़ा हिस्से महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों पर विशेष ध्यान दिया गया।

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ के सिद्दाकट्टे में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 

सामान्य स्वास्थ्य जांच के अलावा में शिविर में मुफ्त रक्त परीक्षण, रक्तचाप और थायराइड परीक्षण सहित सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान की गई। डॉक्टर परामर्श में कई स्थानों पर सामान्य चिकित्सा, संक्रमण, पुरानी स्थितियां, बाल चिकित्सा देखभाल और नेफ्रोलॉजी और मधुमेह जैसी विशेषज्ञ सेवाएं शामिल थीं। जनऔषधि दवाओं का मुफ्त वितरण बड़े पैमाने पर किया गया और कई केंद्रों पर फिजियोथेरेपी परामर्श, नेत्र जांच और बाल स्वास्थ्य पहल जैसी अतिरिक्त सेवाएं भी आयोजित की गईं।

स्वास्थ्य जांच शिविर में तेलंगाना के मलकाजीगिरी के माननीय सांसद श्री एटाला राजेंद्रर

के. ए. पांडियन, माननीय विधायक, चिदंबरम, तमिलनाडु एक स्वास्थ्य जांच शिविर में

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *