नागरिक चिकित्सालय करसोग की कायाकल्प की इंस्पेक्शन सफलतापूर्वक संपन्न

करसोग। लंबे समय से चल रही तैयारियों के बाद नागरिक चिकित्सालय करसोग की कायाकल्प इंस्पेक्शन सफलता पूर्वक संपन्न हो गई है । कायाकल्प किसी भी अस्पताल की गुणवत्ता को दर्शाता है । यह एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है और इसके लिए राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश के अस्पतालों के निरीक्षण के लिए टीमें गठित की हैं । आज यह टीम डॉ RG Negi retired Joint Director स्वास्थ्य विभाग, डॉ अभिषेक और एक्टरनल एसेसर डॉ रोहित के साथ पूरे दिन नागरिक चिकित्सालय करसोग में रही और वहां की प्रत्येक गतिविधि को बारीकी से देखा । टीम ने सफाई व्यवस्था, पानी , बिजली, उपकरण, मरीजों की देखरेख , प्रोटोकॉल, काम करने के तरीके , दवाइयां, टेस्ट , कैंटीन, ब्लड स्टोरेज यूनिट लैब, अल्ट्रासाउंड, ओपीडी labour room OT और अस्पताल रिकॉर्ड को चैक किया। अब ये टीम पूरी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेंगी और उसके बाद प्रदेश के अस्पतालों की रैंकिंग की जाएगी और रैंकिंग के अनुसार अस्पताल को इनाम दिया जाएगा । खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ गोपाल चौहान ने बताया कि यह कार्यक्रम पूर्णतः सफ़ल रहा और उन्होंने इस सफलता का श्रेय अस्पताल में काम कर रहे सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को दिया जो दिन रात लोगों की सेवा के साथ साथ गुणवत्ता का ध्यान भी रख रहें हैं।उन्होंने बताया कि भविष्य में गुणवत्ता पर और अधिक ध्यान दिया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *