शिमला में एंटी-चिट्टा क्रिकेट टूर्नामेंट के माध्यम से बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

शिमला। NSUI शिमला शहरी द्वारा आयोजित एंटी-चिट्टा क्रिकेट टूर्नामेंट के अवसर पर स्कूली बच्चों को चिट्टा (नशे) के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस पहल करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष Hardik Bhandari ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि चिट्टा जैसे नशीले पदार्थ स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हैं और यह युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को बर्बाद कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नशा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव डालता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी नकारात्मक असर छोड़ता है।
हार्दिक भंडारी और उनकी टीम ने बच्चों को खेलों के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सकारात्मक गतिविधियों, विशेषकर खेलकूद और शिक्षा, को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों ने भी नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि युवाओं को सही दिशा मिल सके और समाज को नशे की गिरफ्त से बाहर निकाला जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *