शिमला। जिला नियंत्रक खाद्य एवं आपूर्ति कुल्लू शिव राम ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, कुल्लू द्वारा वर्ष 2026-27 (अथवा मार्च 2027 तक) की अवधि के लिए निविदा सूचना जारी की गई है। यह निविदा हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक बिक्री केंद्र /गोदाम आनी, बंजार (स्थित मंगलौर), भुंतर, धामन, कुल्लू निरमंड तथा पतलीकूहल स्थित गोदाम से विभिन्न उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन और ढुलान कार्य के लिए आमंत्रित की गई है।
निविदा जमा करने की अंतिम तिथि: 25 मार्च 2026 (प्रातः 10:00 बजे तक)। निविदा खोलने की तिथि 25 मार्च 2026 (प्रातः 11:00 बजे) रहेगी। निविदा प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल https://hptender.gov.in के माध्यम से होगी।अधिक जानकारी के लिए विभाग के कार्यालय तथा आधिकारिक वेबसाइट से विस्तृत विवरण प्राप्त किया जा सकता है।