चंबा: जिला चंबा में जिला परिषद वार्डों की परिसीमन प्रक्रिया संपन्न करवा ली गई है। इस संबंध में उपायुक्त मुकेश ने अंतिम आदेश जारी कर दिए हैं। पंचायत समितियों व पंचायतों का परिसीमन पहले ही किया जा चुका है और नई विभाजित पंचायतों का परिसीमन जल्द पूरा कर 31 मार्च तक आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया जाएगा।
उपायुक्त मुकेश ने बताया कि चंबा जिले के 18 जिला परिषद वार्डों की परिसीमन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस दौरान कई पंचायतों के लोगों द्वारा आपत्तियां दर्ज करवाई गई थीं, जिन पर विचार करने के बाद अंतिम आदेश जारी किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि पंचायत समितियों व पंचायतों का परिसीमन पहले ही हो चुका है, जबकि नई विभाजित पंचायतों का परिसीमन कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि आगामी चुनावों के दृष्टिगत 31 मार्च से पहले नया आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया जाएगा।