10 मार्च 2026 को मनाली में FOSTaC प्रशिक्षण शिविर

कुल्लू. सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा कुल्लू अनिल शर्मा ने जानकारी दी कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत खाद्य व्यवसाय संचालकों (FBOs) द्वारा सुरक्षित एवं स्वच्च खाद्य प्रबंधन सुनिश्चित करने हेतु FSSAI द्वारा FOSTaC (Food Safety Training and Certification) कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी 10 मार्च 2026 को
होटल न्यू अंबिका इंटरनेशनल, मॉल रोड, मनाली में प्रातः 10:30 बजे से FoSTaC प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।
FoSTaC प्रशिक्षण का उद्देश्य खाद्य व्यवसायियों को खाद्य स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य प्रबंधन, व्यक्तिगत स्वच्छ क्रॉस कं टेमिनेश नेन से बचाव, तापमान नियंत्रण, स्वच्छता मानक, पंजीकरण/लाइसेंसिंग नियमों तथा खाद्य सुरक्षा कानूनों की जानकारी देन ताकि वे अपने व्यवसाय में उच्च गुणवत्ता और सुरक्षा बनाए रख सकें।
यह प्रशिक्षण FSSAI द्वारा मान्यता प्राप्त तृतीय पक्ष (Third Party Empanelled Agency) के माध्यम से किया जाएगा, जो इस क्षेत्र में प्रशिक्षित एवं अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा संचालित किया जाएगा।
उन्होंने अपील की है कि इस प्रशिक्षण में अधिक से अधिक खाद्य व्यवसाय संचालक की भागीदारी लें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *