राज्यसभा चुनाव से पहले सक्रियता तेज, वाइल्ड फ्लावर हॉल पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू; हरियाणा कांग्रेस विधायकों से की मुलाकात

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज शिमला स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल वाइल्ड फ्लावर हॉल पहुंचे। मुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ यहां पहुंचे और हरियाणा कांग्रेस के विधायकों से मुलाकात की।
दो दिन से हरियाणा कांग्रेस के विधायक हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के कुफरी में ठहरे हैं जबकि कल राज्यसभा के उम्मीदवार के लिए वोटिंग होनी है।
बीते दिन भी हरियाणा कांग्रेस के विधायकों का लंच चायल में रखा गया था।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील बिट्टू ने उनसे मुलाकात की। सुबह के समय मुख्यमंत्री के सलाहकार नरेश चौहान ने भी हरियाणा कांग्रेस के विधायकों से मुलाकात की। फिलहाल
वाइल्ड फ्लावर हॉल में आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ उनका लंच चल रहा है। राज्यसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री सुक्खू की इन विधायकों से मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधायकों से बातचीत की और विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा भी की।
राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री सुक्खू के वाइल्ड फ्लावर हॉल पहुंचने को राज्यसभा चुनाव की रणनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि इस मुलाकात को औपचारिक बताया जा रहा है, लेकिन आगामी चुनावी माहौल को देखते हुए इस तरह की मुलाकातें चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *