लाहौल–स्पीति में मार्च में बर्फबारी, घाटी ने ओढ़ी सफेद चादर

 

लाहौल–स्पीति। लाहौल- जनजातीय जिला लाहौल–स्पीति सहित समूची घाटी ने एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। जहां मैदानी इलाकों में गर्मी ने दस्तक दे दी है, वहीं पहाड़ों में मार्च महीने में भी बर्फबारी देखने को मिल रही है।
मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। जिले की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं और चोटियों पर ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। बारिश और बर्फबारी के चलते इलाके में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है और लोग दोबारा गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं।
बदले मौसम ने जहां पहाड़ों की खूबसूरती को और निखार दिया है, वहीं अचानक बढ़ी ठंड ने लोगों को हैरान भी कर दिया है। मार्च के महीने में हो रही बर्फबारी प्रकृति का एक अनोखा और मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर रही है।
जानकारी के अनुसार बारालाचा दर्रा में लगभग एक फुट और शिंकुला दर्रा में करीब पौने फुट ताजा हिमपात दर्ज किया गया है।
मौसम के खराब होने के चलते जिला प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है। उपायुक्त किरण भड़ाना ने लोगों से एहतियात बरतने और सुरक्षित रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *