प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत बजट को नई राह पर नया कदम बताया

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत बजट को नई राह पर नया कदम बताते हुए कहा है कि वित्तीय संकट के बाबजूद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने समावेशी विकास के प्रति अपनी वचनबद्धता को दर्शाया है।
विनय कुमार ने बजट पर  प्रतिक्रिया में बजट की सराहना करते हुए कहा है कि बजट में ग्रामीण विकास के साथ साथ कृषि व बागवानी विकास शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मूलभूत सुविधाओं के विस्तार ,रोजगार पर विशेष ध्यान दिया गया है। कई नई योजनाओं को शुरू कर बजट को ऐतिहासिक बनाया गया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र की बेरुखी के बाबजूद प्रदेश को आर्थिक तौर पर सुदृढ और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह बजट प्रदेश में मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने इस बजट के लिये मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के लोगों को बधाई दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *