रामनवमी पर बंगोटू के सीता राम मंदिर में भव्य भंडारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

 

शिमला। मोहल्ला बंगोटू स्थित सीता राम मंदिर में रामनवमी के पावन अवसर पर 26 मार्च को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली और सभी ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
नवरात्रों के दौरान प्रतिदिन रात्रि 8:30 बजे से पंडित जगमोहन शर्मा शास्त्री द्वारा रामायण कथा का वाचन किया गया। साथ ही भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।
कार्यक्रम का समापन 26 मार्च को विशेष आरती, ध्वजारोहण और विशाल भंडारे के साथ श्रद्धा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों का आना-जाना लगा रहा और सभी ने भगवान श्रीराम के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *