हिमाचल पेसपाल्लो टीम का ऐलान, 3 से 5 अप्रैल तक पंजाब में राष्ट्रीय प्रतियोगिता

शिमला। हिमाचल प्रदेश पेसपाल्लो एसोसिएशन ने 17वीं पेसपाल्लो राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। यह प्रतियोगिता 3 अप्रैल से 5 अप्रैल 2026 तक पंजाब के संगरूर में आयोजित होगी।
एसोसिएशन के सचिव डॉ. रमेश राजपूत ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों के लिए तीन दिवसीय प्रैक्टिस कैंप 31 मार्च से 2 अप्रैल तक जिला सोलन के कुनिहार में आयोजित किया जाएगा। सभी चयनित खिलाड़ियों की कैंप में उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है, ताकि टीम बेहतर तैयारी के साथ राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर सके।

डॉ. रमेश राजपूत ने कहा कि खेल युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने खिलाड़ियों से नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाने का आह्वान किया और कहा कि अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच से ही जीवन में सफलता हासिल की जा सकती है।

*चयनित खिलाड़ी*
प्रकाश ठाकुर, अकुंश ठाकुर, अनमोल शर्मा, इंद्र कुमार, नव खेरा, एस हुडा, धीरज कौशल, डी चौधरी, गुरुजोत, सौरभ शर्मा, एन कौशल, योगेश, अक्षित, मनवीर, कपिल और डी कौशल।
ये खिलाड़ी प्रदेश के विभिन्न जिलों—सिरमौर, सोलन, हमीरपुर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कांगड़ा, ऊना, मंडी, चंबा, शिमला और बिलासपुर से चयनित किए गए हैं।

नरेश कुमार कौशल (कोच) और ईश्वर
दास (टीम मैनेजर) टीम के साथ रहेंगे।

एसोसिएशन ने सभी खिलाड़ियों को समय पर कैंप में पहुंचने और पूरी तैयारी के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के निर्देश दिए हैं।
इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, उपाध्यक्ष नरेश कौशल,कोषाध्यक्ष दुर्गानंद शर्मा और सह सचिव योगेश जोशी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *