सीनियर बीडीएम, बीडीएम और बीडीई के 09 पदों के लिए 10 अप्रैल को होंगे कैंपस इंटरव्यू

शिमला। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश द्वारा श्री राम फाइनेंस लिमिटेड में सीनियर बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर (बीडीएम), बीडीएम और बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव (बीडीई) के पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन 10 अप्रैल, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय यू.एस. क्लब शिमला में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सीनियर बीडीएम के 04 पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक कॉमर्स पास, आयु 28 से 36 वर्ष होनी चाहिए, बीडीएम के 03 पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक आर्ट्स, आयु 28 से 35 वर्ष और बीडीई के 02 पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास और आयु 28 से 36 वर्ष होनी चाहिए।

जो भी इच्छुक उम्मीदवार इन पदों से संबंधित योग्यता रखता हो, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज़ों व रिज्यूम सहित 10 अप्रैल को जिला रोजगार कार्यालय यू.एस क्लब शिमला पहुंचना सुनिश्चित करे।

उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वह संबंधित साईट *eemis.hp.gov.in* पर जा कर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए 7807480719 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *