धर्मशाला में जुटेंगे तीन राज्यो के कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, 21 अप्रैल से शुरू होगा ट्रेनिंग प्रोग्राम, राहुल गांधी के आने की भी संभावना

शिमला। कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग और प्रोग्राम इस बार धर्मशाला में होने जा रहा है जिसमें हिमाचल पंजाब जम्मू कश्मीर के जिला अध्यक्ष शामिल होंगे यह ट्रेनिंग पर प्रोग्राम 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा इसमें राहुल गांधी के शामिल होने की भी संभावना है इसको लेकर कांग्रेस ने तैयारी भी शुरू कर दी है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि और कांग्रेस का राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम संगठन सृजन के तहत जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है और इस बार धर्मशाला में तीन राज्यों हिमाचल पंजाब जम्मू कश्मीर के जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग होगी और यह ट्रेनिंग प्रोग्राम 21 अप्रैल से शुरू होगा इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी है और इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में राहुल गांधी भी शामिल होते हैं ऐसे में कांग्रेस की ट्रेनिंग प्रोग्राम की तैयारी में जुड़ गई है वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश कार्यकारिणी गठित कर दी है और अब एक-दो दिन के भीतर ही ब्लॉक और जिला कमेटी का गठन कर दिया जाएगा।

 

वही दौरान उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा गुटों में बनती है और हर गुट अलग अलग बात कर रहा है।जो कांग्रेस से नेता भाजपा में गए है वो जगह तलाश रहे है और किस गुट के साथ चले उन्हें समझ नही आ रहा है।भाजपा नेता फ्रस्ट्रेशन में है जिसके चलते कांग्रेस की सरकार पर झूठे आरोप लगा रही है और बयान बाजी भाजपा के नेता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंचायती राज चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है । विधानसभा चुनाव अभी पंचायती चुनाव पर निर्भर करता है हिमाचल के 95% ग्रामीण क्षेत्र है। कांग्रेस द्वारा नगर निगम सहित पंचायत चुनाव को लेकर पदाधिकारी की तैनाती भी जल्द कर दी जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *