पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सफाई कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

पूर्व मुख्यमंत्री जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भाजपा द्वारा जिला भर में किया जा रहे कार्यक्रम आयोजित
हमीरपुर। हमीरपुर के गांधी चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मचारियों को जिला भाजपा द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त जिला स्तर और मंडल स्तर पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल द्वारा समीरपुर में सम्मानित किया जाएगा। जिन कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभाई है तथा कारावास की सजा काटी है उन कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया है।

वहीं जिला भाजपा मीडिया प्रभारी विक्रमजीत बन्याल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल का 82 वें जन्मदिन जिला भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें बूथ, मंडल और जिला स्तर पर रक्तदान शिविर तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं । जिनमें सभी भाजपा कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *